फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर शुरू हुआ जिला परिषद का चुनाव प्रचार

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। जहां एक तरफ प्रदेश व जिला कोरोना महामारी से जूझ रहा है। वहीं दूसरी तरफ जिला परिषद की वार्डबंदी होते ही ग्रामीण इलाकों में उम्मीदवारों ने दावेदारी पेश करनी शुरू कर दी है। संभावित उम्मीदवारों में कोई वाट्सएप ग्रुप बनाकर मैसेज भेज रहा है, तो कोई लोगों को सीधे उनके मोबाइल पर संदेश दे रहा है। हालांकि अभी तक प्रदेश में पंचायत चुनावों की कोई तारीख तय नहीं हुई हैं।
विज्ञापन

तिगांव, फरीदाबाद व बल्लभगढ़ में से लगभग 26 गांवों के नगर निगम में चले जाने के बाद जिला प्रशासन ने जिला परिषद, ब्लॉक समिति व पंचायतों की वार्डबंदी का कार्य पूरा किया है। इस बार बनाई गई जिला परिषद की सीटें काफी हद तक संभावित उम्मीद्वारों को राहत देने वाली हैं। वार्डबंदी के बाद जहां पहले जिला परिषद के संभावित उम्मीद्वारों की कोई उपस्थिति नहीं थी। वहीं नई वार्डबंदी होते ही एकाएक नए-नए लोगों ने अपना दावा पेश कर दिया।
सोशल मीडिया पर जहां संभावित उम्मीद्वारों में कोई अपना पोस्टर बनाकर व्हाट्सएप ग्रुप में डाल रहे हैं, तो कोई लोगों को नई वार्डबंदी को लेकर शुभकामनाएं भेज रहा है। इसके अलावा ग्रामीणों से फोन के माध्यम से बातचीत की जा रही है। तो कोई ग्रामीणों को अपने चुनाव की तैयारी करते हुए बता रहा हैं।
विज्ञापन

वर्जन
जिला प्रशासन द्वारा जिला परिषद की परिसीमन ने लोगों के मन को लुभाने का कार्य किया है। कुछ वार्डों को छोड़कर अधिकतर वार्ड बहुत नजदीक के गांवों के बीच बनाएं गए हैं, जहां उम्मीद्वार थोड़ी मेहनत से ही जनसंपर्क कर सकता हैं। जिससे कम खर्च में ही उसका काम चल सके। - जगदीश अधाना, उप चेयरमैन ब्लाक समिति फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें