फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: युवराज शर्मा को चुना गया मैन ऑफ द मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। एयरफोर्स क्रिकेट मैदान पर सोमवार को खेले गए मुकाबले में वॉरियर्स यूनाइटेड ने ब्लेज 11 को 42 रनों से हरा दिया। 12 ओवर के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए वॉरियर्स ने चार विकेट पर 166 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए युवराज शर्मा ने 53 और मोक्ष अरोड़ा ने 55 रनों की पारी खेली। ब्लेज-11 के लिए रुबेल और गौतम ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए ब्लेज-11 पांच विकेट पर 124 रन ही बना सकी। टीम के लिए कुशाग्र ने 47 और भरत तेवतिया ने 32 रनों का योगदान दिया। वॉरियर्स यूनाइटेड के लिए युवराज शर्मा ने दो विकेट लिए जबकि मोक्ष, आदर्श और शिव को एक-एक विकेट मिला। युवराज शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें