फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: वाईएससीए ने बड़े अंतर से जीता मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
मॉर्निंग क्लब को 101 रन से हराया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। तिलपत स्थित बीएस क्रिकेट मैदान पर शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में वाईएससीए ने मॉर्निंग क्रिकेट क्लब को आसानी से 101 रन से हरा दिया। 40 ओवर के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी को आई वाईएससीए ने नौ विकेट पर 338 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मॉर्निंग क्लब की टीम 34 ओवर में महज 237 रनों पर ऑल आउट हो गई।
विज्ञापन


वाईएससीए के लिए यश सिंह ने 96 गेंदों पर 164 रनों की पारी खेली जबकि प्रथम चौधरी ने 81 रन बनाए। मॉर्निंग क्लब की ओर से मयंक यादव ने तीन विकेट झटके जबकि सचिन, निर्भय, कार्तिक, गौरव और नारायण को एक-एक विकेट मिला। इसके बाद मॉर्निंग क्लब के लिए बल्लेबाजी को आए कार्तिक 26 गेंदों पर ने 61 रन बनाए जबकि निर्भय ने 50 रनों रनों का योगदान दिया। अन्य कोई खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर सका। वाईएससीए के लिए स्पिनरों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए आठ विकेट झटके। इनमें प्रथम चौधरी, रितिक पराशर, राघव चौधरी और अनुराग को दो-दो विकेट मिले। शानदार प्रदर्शन करने वाले कप्तान अथर्व को मैन ऑफ द मैच चुना गया। 164 रन बनाने वाले यश को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें