फरीदाबाद। सेक्टर-15 स्थित क्रिकेट मैदान पर वाईएससीए सब जूनियर्स ने स्काई वॉकर्स अकादमी जूनियर को पांच विकेट से हराया। स्काई वॉकर्स की टीम 38.4 ओवर में 221 रन पर सिमट गई। विवान ने 131 रन बनाए। वाईएससीए के नील बैंसला ने पांच और नक्श कौशिक ने चार विकेट लिए। जवाब में वाईएससीए की टीम ने पांच विकेट के नुकसान लक्ष्य हासिल कर लिया। मैन ऑफ द मैच देवांश ने 109 रन की पारी खेली। संवाद