फरीदाबाद। स्लेज हैमर क्रिकेट अकादमी मैदान पर 40 ओवर के मुकाबले में स्लेज हैमर अंडर-14 ने मास्टर्स क्रिकेट अकादमी को 51 रन से मात दी। मैन ऑफ द मैच करन चंडीला (55) और आराध्य (52) रन की पारी की बदौलत स्लेज हैमर की टीम ने पांच विकेट पर 232 रन बनाए। मास्टर्स की ओर से माधव सैनी ने तीन विकेट लिए। जवाब में मास्टर्स अकादमी की टीम 36.1 ओवर में 181 रन पर ढेर हो गई। स्लेज हैमर के प्रांजल ने तीन और अथर्व ने दो विकेट लिए। संवाद