फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: रोजी रोटी की तलाश में यूपी से आए युवकों पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाशों ने डंडों से पीटा, गंभीर अवस्था में एक को दिल्ली सफदरजंग रेफर किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। पुलिस के लाख प्रयास के बावजूद बदमाशों पर लगाम नहीं लग रही है। एटा यूपी से रोजी रोटी की तलाश में आए दो युवकों पर बुधवार को मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने लूट के इरादे से डंडों से हमला कर दिया। जिसमें दोनों घायल हो गए। गंभीर अवस्था में एक को दिल्ली सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पल्ला थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के एटा जिला निवासी 27 वर्षीय कुलदीप ने पुलिस को बताया कि 12वीं तक पढ़ा है। वह रोजी रोटी की तलाश में आठ अगस्त को अपने दोस्त रविंद्र के साथ फरीदाबाद आया था। सराय ख्वाजा में गुरुकुल फाटक के पास दोनों ने अपना सामान ले रखा था। इसी बीच दुर्गा बिल्डर से बंटी ने उन्हें अपने पास बुलाया और उन्हें काम पर रखने की बात कही। बंटी के बुलाने पर यह दोनों दुर्गा बिल्डर ठेके के पास पहुंचे। पास में ही जेसीबी मशीन चल रही थी। बंटी के कहने पर दोनों मौके पर ईंट उठाने का काम करने लगे। इस दौरान चार-पांच युवक मोटरसाइकिल से उनके पास पहुंचे और दोनों के साथ मारपीट करने लगे। जब कुलदीप मौके से भागने लगा तो उन्होंने डंडों से पीटना शुरू कर दिया। उनके इरादों को भांपते हुए दोनों वहां से किसी प्रकार बच कर निकलने की कोशिश करने लगे। हमलावरों ने उसके दोस्त रविंद्र के सिर पर डंडे से वार किया। घटना के दौरान कुलदीप का पर्स गुम हो गया, जिसमें पैन कार्ड, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड व कुछ रुपये थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों को बीके अस्पताल पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। कुलदीप को स्थिति गंभीर होने के कारण उसे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें