फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: युवाओं को रक्त व अंगदान के लिए किया जागरूक

विज्ञापन
यूथ रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर में युवाओं को रक्त व अंग दान के लिए किया जागरूक
विज्ञापन
केएल मेहता दयानंद महिला महाविद्यालय में हुआ यूथ रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। केएल मेहता दयानंद महिला महाविद्यालय प्रांगण में चल रहे यूथ रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर में जिला रेडक्रॉस सोसाइटी सचिव बिजेंद्र सौरोत ने युवाओं को जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं को समुदाय में रक्त और अंग दान करने के लिए, स्वच्छ और हरा-भरा पर्यावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित करना है।

ब्रह्मकुमारी से कुमारी पूनम ने सकारात्मक बदलाव लाने के लिए युवा को क्या-क्या करना चाहिए, इसके बारे में जानकारी दी। मनोज बंसल, सदस्य भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी ने बताया कि रक्तदान से शरीर में किसी भी प्रकार की कोई कमजोरी नहीं आती है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान से किसी व्यक्ति की जान बच सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमसी धीमान रेडक्रॉस सोसाइटी के प्राथमिक चिकित्सा प्रवक्ता ने सभी युवाओं को आपदा प्रबंधन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आपदा प्रबंधन एक सुनियोजित प्रक्रिया है, जिसका उद्देश्य प्राकृतिक या मानव-निर्मित आपदाओं के प्रभावों को कम करना, प्रतिक्रिया देना और उनसे उबरना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें