फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मस्जिद से निकल रहे युवको पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना। गांव बादली में नमाज अदा कर मस्जिद से बाहर निकल रहे लोगों पर लाठी-डंडों व सरियों से हमला करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने शिकायत के आधार पर आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता आसू निवासी बादली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 22 फरवरी की शाम वह अपने बेटे हारिश व भतीजों साहून और वसीम के साथ रोजा खोलने के बाद मस्जिद से बाहर आ रहे थे। आरोप है कि बाहर पहले से घात लगाए खड़े उमरदीन, इकबाल, आकिल, मोहिम, कैफ सहित अन्य लोगों ने उन पर लाठी-डंडों, सरियों और पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में हारिश के सिर व कमर में गंभीर चोटें आईं, जबकि भतीजे साहून के कंधे व हाथ में फ्रैक्चर हो गया। वसीम के सिर व नाक पर चोट लगने से हालत गंभीर बताई गई। सभी घायलों को पहले सरकारी अस्पताल पुन्हाना ले जाया गया, जहां से तीनों को गंभीर हालत में शहीद हसन खां मेवाती मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वसीम की हालत अधिक नाजुक होने पर उसे पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें