फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सामान डिलीवरी करने वाले युवकों ने कार मैकेनिक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सात नामजद सहित अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-85 स्थित ऑटो स्ट्रीट के पास कार की खिड़की खोलने को लेकर हुए विवाद में कई युवकों ने कार मैकेनिक के साथ मारपीट की। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर सात नामजद सहित अन्य के खिलाफ 11 अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


सेक्टर-85 निवासी रोहित सिंह ने पुलिस को बताया कि 11 अप्रैल को वह अपने दोस्त विक्रम के साथ कार में सवार होकर सेक्टर-85 आए थे। जैसे ही उन्होंने सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर खिड़की खोली, पीछे से आ रहे बाइक सवार युवक ने टक्कर मार दी। जब रोहित ने उसे सावधानी से चलने को कहा तो आरोपी गाली-गलौज करने लगा। शोर सुनकर पास ही काम करने वाले करीब 10-15 अन्य सामान डिलीवरी करने वाले युवक वहां इकट्ठा हो गए और रोहित के साथ लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि जब विक्रम ने घटना की वीडियो बनानी चाही, तो आरोपियों ने उसका फोन छीनकर तोड़ दिया। पीड़ित ने शिकायत में जतिन वत्स, अमन, कपिल, अनमोल, सचिन, विपिन और आशु पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस द्वारा कराए गए मेडिकल परीक्षण में रोहित को तीन चोटें आई हैं। थाना खेड़ीपुल पुलिस ने धारा 115(2), 190, 191(2), 351(2) और 324(4) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एएसआई कासिम मामले की छानबीन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें