फरीदाबाद। गाजीपुर की उड़िया कॉलोनी में सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव कमरे से बरामद हुआ। युवक वेल्डिंग का काम करता था और कई वर्षों से कॉलोनी में अकेला रह रहा था। मकान मालिक ने उसे कमरे में पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी।
पुलिस के अनुसार, वीरेंद्र मूलरूप से बिहार के भोजपुर जिले का रहने वाला था। बताया गया है कि वह शराब पीने का आदी था और रविवार रात शराब के नशे में कमरे पर आया था। आशंका है कि नशे की हालत में वह कमरे में गिर गया होगा। हालांकि, उसकी मौत किस वजह से हुई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। सूचना मिलने पर डबुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। संवाद