फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाइनीज मांझे ने काटा गला: युवक की गर्दन पर आए 18 टांके, माथे पर भी आई गहरी चोट, बाइक से जाते समय आया चपेट में

Mon, 17 Aug 2026 09:15 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद

सार

रविवार सुबह 25 वर्षीय पंकज चाइनीज मांझे से गंभीर घायल हुआ। गर्दन पर 11 सेंटीमीटर घाव, 18 टांके लगे। अब हालत में सुधार है।
विज्ञापन
चाइनीज मांझे से कटी गर्दन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओल्ड फरीदाबाद इलाके में रविवार सुबह चाइनीज मांझे की चपेट में आने से बाइक सवार 25 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मांझे से उसकी गर्दन पर करीब 11 सेंटीमीटर लंबा गहरा घाव हो गया। जिसका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, युवक की गर्दन पर 18 टांके आए है। जबकि माथे पर भी करीब पांच सेंटीमीटर की चोट आई है। अब युवक की हालत में सुधार है।

विज्ञापन

पल्ला पावर हाउस निवासी पंकज एक निजी कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। रविवार सुबह वह बाइक से ओल्ड फरीदाबाद स्थित अपनी बुआ के घर जा रहा था। ओल्ड फरीदाबाद फ्लाईओवर पर पहुंचते ही अचानक पतंग का चाइनीज मांझा उसकी गर्दन में लिपट गया। 
विज्ञापन

बीके अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद उसको निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने 18 टांके लगाए। डॉक्टरों के अनुसार अब युवक की हालत में सुधार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें