होडल। गांव बंचारी के निकट डकोरा रोड पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान तुलाराम निवासी बंचारी के रूप में हुई है, जो निजी कंपनी में कार्यरत है।
परिजनों के अनुसार 7 फरवरी की रात करीब 8 से 9 बजे के बीच तुलाराम फरीदाबाद से काम कर पैदल घर लौट रहा था। तभी बाइक चालक ने लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाते हुए पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में तुलाराम के सिर में गहरी चोट आई और उसे गंभीर अवस्था में फरीदाबाद स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां वह आईसीयू में वेंटिलेटर पर उपचाराधीन है। घटना के प्रत्यक्षदर्शी टेकचंद पुत्र विजयपाल ने परिजनों को पूरी जानकारी दी। शिकायतकर्ता वेदप्रकाश ने थाना मुंडकटी में लिखित शिकायत दी। पुलिस ने प्रारंभिक जांच और एमएलसी रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। संवाद