फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जिला अस्पताल में मेडिकल करवाने के लिए भटकते रहे युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाने के लिए डॉक्टर का करना पड़ा घंटों इंतजार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिला अस्पताल में रविवार को मेडिकल करवाने के लिए पहुंचे युवा घंटों भटकते रहे। ईएनटी डाॅक्टर की अनुपस्थिति के कारण दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे युवाओं को घंटों इंतजार करना पड़ा। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी जाहिर की।
ग्रुप डी और पुलिस लाइन में भर्ती होने वाले युवाओं को जिला अस्पताल में मेडिकल करवाने के लिए संघर्ष करना पड़ा। हालांकि सरकार की तरफ से मेडिकल के लिए तीन दिन जिला अस्पताल खुले रखने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन यहां मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा उन्हें एक कमरे से दूसरे कमरे के चक्कर लगवाए जा रहे थे। अस्पताल में ओपीडी के कमरा नंबर 7, 8 और 16 में बैठे चिकित्सकों से हस्ताक्षर करवाने थे, लेकिन कमरा नंबर 16 में ईएनटी डॉक्टर की अनुपस्थिति में युवाओं को घंटों इंतजार करना पड़ा। ग्रुप डी और पुलिस लाइन में ज्वाइनिंग के लिए रेवाड़ी, अंबाला, महेन्द्रगढ़, भिवानी, जासना, बल्लभगढ़ और रेवाड़ी के अलावा अन्य कई शहरों से बड़ी संख्या में युवा मेडिकल के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन

अस्पताल प्रबंधन की ओर से कोई व्यवस्था नहीं
दूर-दराज क्षेत्रों से मेडिकल करवाने के लिए पहुंचे युवाओं के लिए अस्पताल प्रबंधन की ओर से किसी भी प्रकार की कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। ऐसे में मौजूद स्वास्थ्य कर्मचारी उन्हें एक कमरे से दूसरे कमरे के चक्कर लगवाते नजर आए, लेकिन जब इस संबंध में फोन पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. विनय गुप्ता से बातचीत की गई तो उन्होंने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि इसकी सारी व्यवस्था उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश श्योकंद देख रहे हैं। लेकिन जब फोन पर डॉ राजेश श्योकंद से बातचीत करने का प्रयास किया गया तो उन्हें फोन पर आवाज न आने की बात कहकर फोन काट दिया। दोबारा फोन करने पर उन्होंने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन

युवाओं को होने वाली परेशानियों को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को जल्द व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए हैं। जिससे आगे इस प्रकार की दिक्कत युवाओं को नहीं उठानी पड़े। - डॉ. रणदीप पुनिया, स्वास्थ्य महानिदेशक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें