फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। एनआईटी क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान नेहरू कॉलोनी निवासी गंगासागर के रूप में हुई है। थाना एनआईटी पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस को दी शिकायत में मृतक के पिता रामसिंह ने बताया कि उनका बेटा गंगासागर 4 जुलाई की रात करीब 9 बजे घर का सामान लेने के लिए नंबर-2 मार्केट गया था। इसी दौरान वह लखानी शोरूम के नजदीक सड़क हादसे में घायल हो गया। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसको एस्कॉर्ट्स फोर्टिस अस्पताल लेकर गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें