फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। सेक्टर-62 स्थित सीआईए चौकी के पास 13 मई को सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के भाई की शिकायत पर आदर्श नगर थाना पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में गांव प्रहलादपुर माजरा डीग निवासी सुखबीर ने बताया कि उसका छोटा भाई कृष्ण 13 मई की शाम को उसके बेटे नीरज के साथ बाइक से गांव की तरफ लौट रहा था। जब वह सरकारी स्कूल के पास सीआईए चौकी सेक्टर-62 के नजदीक पहुंचे, तो सामने से आ रहे बाइक चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर गए। हादसे के बाद आरोपी बाइक चालक मौके से भाग गया। नीरज को मामूली चोटें आईं, जबकि कृष्ण गंभीर रूप से घायल हो गया। कृष्ण को इलाज के लिए पहले निजी अस्पताल ले जाया गया। हालत में सुधार न होने पर 21 मई को बीके अस्पताल फरीदाबाद में दाखिल कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने ईएसआईसी अस्पताल एनआईटी-3 रेफर कर दिया। करीब 11 दिन तक जिंदगी और मौत के बीच जूझने के बाद 24 मई को कृष्ण ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मृतक के भाई सुखबीर की शिकायत पर आदर्श नगर थाना पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें