फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कार की टक्कर से युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-8 स्थित जुडिशियल कॉलोनी के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-7 में रहने वाले मनोज ने बताया कि 15 जून की रात करीब साढ़े 11 बजे वह अपनी मोटरसाइकिल से सिही गांव से घर लौट रहे थे। जब वह जुडिशियल कॉलोनी के पास पहुंचे तभी सामने से तेज गति में आ रही कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। मनोज ने बताया कि दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन को मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने मौके से कार को कब्जे में ले लिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें