फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: गोवंश वध के प्रयास में एक और गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। थाना छांयसा पुलिस ने गोवंश वध के प्रयास के मामले में फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव अटेरना निवासी जमशेद के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार गांव अटेरना निवासी अनवर खान ने 23 मई को शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में एक आरोपी रसमुदीन को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने 17 जून को जमशेद को पलवल से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अपने साथियों के साथ गाय को चोरी कर गौवंश वध के उद्देश्य से ले जा रहा था। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें