फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 6 और 7 नवंबर को होगा युवा महोत्सव का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
5 नवंबर तक करवा सकेंगे पंजीकरण, युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित कराने के निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिला स्तरीय युवा महोत्सव की तैयारियों को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान ने लघु सचिवालय स्थित सभागार कक्ष में बैठक का आयोजन किया। इस दौरान संबंधित अधिकारी और आईटीआई प्रिंसिपल मौजूद रहे। उन्होंने निर्देश हैं दिए कि 6 व 7 नवंबर को होने वाले कार्यक्रम में युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

एडीसी ने बताया कि महोत्सव में भाग लेने के लिए 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवक-युवतियां किसी भी राजकीय आईटीआई में पांच नवंबर 2025 तक पंजीकरण करवा सकते हैं। पंजीकरण के लिए आधार कार्ड, फैमिली आईडी, पासपोर्ट साइज फोटो और बैंक खाता विवरण की प्रति अनिवार्य रूप से साथ लानी होगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महोत्सव के दौरान समूह लोक नृत्य, लोक गीत, कहानी लेखन (हिंदी, अंग्रेजी व क्षेत्रीय भाषा), कविता लेखन, पोस्टर मेकिंग, भाषण प्रतियोगिता, विज्ञान मेला और लोक वाद्य यंत्र (एकल व समूह) सहित विभिन्न सांस्कृतिक व साहित्यिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन


इन प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान पाने वाले प्रतिभागी को 3100 रुपये, द्वितीय को 2100 रुपये और तृतीय को 1100 रुपये व प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जाएगा। एडीसी ने सभी शिक्षण संस्थानों से आह्वान किया कि वे छात्रों को पंजीकरण और भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करें ताकि अधिक से अधिक युवा अपनी प्रतिभा दिखा सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें