फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पलवल की महिला सरस्वती कॉलेज में होगा यूथ फेस्टिवल का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
- पलवल, झज्जर और जिले के छात्र लेंगे भाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। यूथ फेस्टिवल का आयोजन पलवल की महिला सरस्वती कॉलेज में होगा। यूथ फेस्टिवल में पलवल, झज्जर और फरीदाबाद जिले के छात्र भाग लेंगे। आयोजन की संभावित तारीख 3,4 और 5 नवंबर बताई जा रही है।

महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी के फरीदाबाद-झज्जर जोन के जोनल यूथ फेस्टिवल का आयोजन पहली बार इस कॉलेज में होने जा रहा है। एमडी यूनिवर्सिटी के युवा कल्याण विभाग ने इस कॉलेज को आयोजन के लिए चुना है। फेस्टिवल की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को कॉलेज में एक बैठक हुई, जिसमें कार्यक्रम की रूप-रेखा तय की गई। इस बैठक में पलवल, झज्जर और फरीदाबाद के प्रतिनिधि भी भाग लेने पहुंचे।
विज्ञापन


एमडी यूनिवर्सिटी के युवा कल्याण विभाग ने कॉलेज को दो जोनों में बांटा है। फरीदाबाद, पलवल और झज्जर जिले के सभी कॉलेज फरीदाबाद-झज्जर जोन में आते हैं। यूथ फेस्टिवल का आयोजन कई सालों से फरीदाबाद के ही किसी कॉलेज में होता आया है। हालांकि इस बार यह आयोजन पलवल के कॉलेज में होगा। फरीदाबाद के कॉलेज कुछ कॉलेज ने भी इस आयोजन के लिए आवेदन किया था, लेकिन उनका चुनाव नहीं हो पाया।
विज्ञापन


इसको लेकर सरस्वती महिला कॉलेज की प्राचार्य डॉ. वंदना त्यागी का कहना है कि फेस्टिवल की मेजबानी करना हमारे लिए गर्व की बात है। कॉलेज के स्टाफ और छात्र इसको लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि कॉलेज तैयारियों में जुटा हुआ है। इसमें डांस, म्यूजिक, कविता, फाइन आर्ट सहित दर्जनों प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम में तीनों जिले की कॉलेज के विद्यार्थी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताओं में चयनित छात्रों को यूनिवर्सिटी स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें