फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, गेस्ट हाउस में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
गेस्ट हाउस में नौकरी करता था, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। थाना भूपानी इलाके के गांव बदरपुर सैद के पास बने एक गेस्ट हाउस में युवक का शव मिला। वह इसी गेस्टहाउस में नौकरी करते थे। उसके परिजनों ने गेस्टहाउस संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल में भिजवा दिया है।
विज्ञापन

मूल रूप से यूपी के जिला कन्नौज निवासी विमल कुमार (22) चौधरी गेस्ट हाउस में नौकरी करते थे। सोमवार रात विमल सही सलामत सो गया था। मंगलवार सुबह गेस्ट हाउस में ठहरे एक युवक ने चाय मंगाने के लिए गेस्ट हाउस के रिसेप्शन पर फोन किया। कोई जवाब नहीं मिलने पर आगंतुक ने गेस्ट हाउस के मालिक पवन चौधरी से संपर्क किया। पवन के कई बार फोन मिलाने पर भी विमल ने फोन नहीं उठाया। मौके पर देखा तो पता लगा उनका शव गेस्ट हाउस के सोफे पर पड़ा हुआ था। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक विमल मंगलवार तड़के चार बजे तक ठीकठाक था। विमल की बहन पूनम का आरोप गेस्ट हाउस मालिक ने उन्हें घटना के बारे में समय पर जानकारी नहीं दी। संचालक की लापरवाही से विमल की जान गई है। थाना भूपानी प्रभारी मुनेश कुमार का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शुरुआती जांच में मौत का कारण हार्ट फेल माना जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें