फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: रेल दुर्घटना में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर रेल दुर्घटना में 32 वर्षीय युवक कन्हैया लाल की मौत हो गई। वह उत्तर प्रदेश के चंदौली का निवासी था और फरीदाबाद में एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। हादसे की सूचना मिलते ही युवक के परिजन फरीदाबाद पहुंच गए। बेटे की मौत की खबर सुनकर पिता मुलायम सिंह और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों की चीख-पुकार से स्टेशन पर माहौल गमगीन हो गया। मामले के जांच अधिकारी एएसआई सत्यव्रत सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए अपने पैतृक स्थान ले गए। आगे की जांच पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें