फरीदाबाद। सेक्टर-21सी-46 की रेडलाइट पर वैगनआर कार से देसी शराब की 40 पेटियां बरामद हुई हैं। यह कार एक स्कोडा से टकराई थी। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर भाग गया था। पुलिस ने 16 नवंबर को अज्ञात चालक के खिलाफ हरियाणा आबकारी अधिनियम की धारा 61-4-20 के तहत प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और शराब को कब्जे में ले लिया है। चालक की पहचान और शराब के स्रोत की जांच की जा रही है। संवाद