फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पास सड़क हादसे में युवक की मौत, पत्नी और बेटा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। नूंह जिले के पिनगवां थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पास बाजिदपुर गांव के नजदीक बुधवार सुबह तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और 12 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी बाइक चालक मौके पर अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गया।

शिकायतकर्ता लुकमान निवासी जलालपुर के अनुसार, उसका मामा का बेटा बरकत अपनी पत्नी फातमा के साथ बाइक पर फरदड़ी गांव जा रहा था। उनका 12 वर्षीय बेटा सहनवाज घर पर माता-पिता के लिए रो रहा था। इसके बाद लुकमान बच्चे को लेकर बाजिदपुर के पास एक्सप्रेसवे के पास पहुंचा। वहां बरकत, उसकी पत्नी और बेटा सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान अपाची बाइक का चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से गलत साइड में आया और तीनों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बरकत के पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। प्रत्यक्षदर्शियो का कहना है कि बाइक में आग लग गई जिससे वह पूरी तरह जल गई।
विज्ञापन


हादसे में तीनों गंभीर घायल हो गए। उन्हें पहले मांडीखेड़ा अस्पताल ले जाया गया, जहां से नल्हड़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। उपचार के दौरान बरकत की मौत हो गई। पत्नी फातमा और बेटा सहनवाज का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी निखिल शर्मा का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है और दो घायल हैं। मौके से आरोपी की बाइक बरामद कर ली गई है। चालक की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

फोटो - हादसे के बाद जली हुई बाइक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें