फरीदाबाद। खेडी गांव में एक दुकानदार को अपने सामान के पैसे मांगना भरी पड गया। एक कंपनी में नौकरी करने वाले चौकीदार ने उधार के पैसे वापस मांगने पर दुकानदार के धुन दिया। बीपीटीपी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव खेड़ी खुर्द निवासी राजेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया उसने गांव में ही एक किरयाना की दुकान कर रखी है। करीब एक साल पहले गांव खेड़ी कलां निवासी महेंद्र उसकी दुकान के पास फैक्ट्री में चौकीदार की नौकरी करता था। वह राजेंद्र की दुकान से सामान उधार में लेता रहता था। धीरे धीरे कर महेंद्र पर दुकानदार के पांच हजार रुपये उधार हो गए।बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे आरोपी महेंद्र के ताऊ का लड़का ब्रह्मपाल उसकी दुकान पर आया। राजेंद्र ने उससे कहा महेंद्र से उसके पैसे दिलवा दो। इसपर ब्रह्मपाल नाराज होकर चला गया। थोड़ी देर बाद वह ब्रह्मपाल अपने साथ महेंद्र व कई अन्य लोगों को को साथ राजेंद्र की दुकान पर आ धमका। चौकीदार महेंद्र व अन्य ने मिलकर दुकानदार पर हमला कर दिया।