फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। गांव मुजेड़ी निवासी युवक की जहरीला पदार्थ खाने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

मृतक की पहचान रिंकू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, रिंकू ने 22 सितंबर को जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी थी। करीब चार दिन तक उपचार के बाद 26 सितंबर की रात रिंकू ने दम तोड़ दिया। वह शादीशुदा था और चालक का काम करता था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक के भाई प्रमोद के बयान दर्ज किए हैं और उन्हीं के आधार पर कार्रवाई की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें