फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली लगने के कारण युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसा या आत्महत्या की जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जवाहर कॉलोनी भाग-दो में रविवार दोपहर करीब एक बजे लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली लगने के कारण युवक की मौत हो गई। गोली उसके सिर में लगी थी। घटना को लेकर परिवार और पुलिस की अलग-अलग बातें सामने आ रही हैं।
परिवार का कहना है कि रिवाल्वर साफ करते समय अचानक गोली चलने से तरुण घायल हुआ, जबकि पुलिस गोली लगने के तरीके को देखते हुए आत्महत्या के पहलू से भी जांच कर रही है। तरुण ट्रेडिंग का काम करता था। उसके पिता प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं और उनके पास लाइसेंसी रिवाल्वर है। रविवार दोपहर घर में गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। तरुण को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने लाइसेंसी रिवाल्वर को अपने कब्जे में ले लिया है। मौके से अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस आसपास की स्थिति और परिवार के सदस्यों से मिली जानकारी के आधार पर घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि परिवार में तरुण की शादी की बात चल रही थी। वह शादी के लिए तैयार नहीं था और इस बात को लेकर तनाव में रहने की बात सामने आई है। इसी कारण पुलिस आत्महत्या की आशंका को भी जांच में शामिल कर रही है। हालांकि पुलिस ने अभी मौत के कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि तरुण की मौत गोली गलती से चलने के कारण हुई या उसने खुद को गोली मारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें