फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, तीन दिन से पिता का नहीं उठा रहा था फोन

विज्ञापन
विज्ञापन
- पिता ने आरडब्ल्यूए के मेंबर से किया संपर्क, कहा घर जाकर बेटे को देखो
विज्ञापन

- घर अंदर से बंद होने पर गेट को तोड़ा, बेड पर पड़ा था शव
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सेक्टर-31 स्थित आईपी कॉलोनी में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक घर पर अकेला रहता था। तीन दिन से परिवार वालों की युवक से बात नहीं होने पर परिजनों ने आरडब्ल्यूए पदाधिकारी से संपर्क कर घर पर जाने को कहा। घर जाने पर पता चला कि गेट अंदर से बंद है। किसी प्रकार गेट तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया तो देखा कि युवक का शव बेड पर पड़ा हुआ था। घटना से आसपास के लोगों में सनसनी फैल गई। साथ ही घटना की सूचना पुलिस और परिजनों को दी। थाना सेक्टर-31 पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।

मृतक पंकज शर्मा के पिता एनएल शर्मा परिवार के साथ राजस्थान के अलवर जिले में रहते हैं। वहीं मृतक के बड़े भाई गाजियाबाद रहते हैं। लोगों ने बताया कि पंकज प्रॉपर्टी डीलर का काम करते थे। वह पिछले तीन दिनों से पिता व परिवारजनों का फोन नहीं उठा रहे थे, इसके चलते रविवार की सुबह आरडब्ल्यूए के मेंबर के पास पिता एनएल शर्मा का फोन आया कि उनके घर पर जाकर बेटे पंकज से बात करवा दें। जैसे ही कुछ लोग घर पर पहुंचे तो घर के अंदर से बदबू आ रही थी। इसके बाद उन्होंने गेट खोलने की कोशिश की लेकिन गेट अंदर से बंद होने की वजह से खुला नहीं, लोग हथौड़े से गेट तोड़कर अंदर घुसे। लोगों ने जब घर के अंदर का नजारा देखा तो वे दंग रहे गए। युवक पंकज बेड पर मरा पड़ा हुआ था।
विज्ञापन


नशे का आदी था युवक
लोगों ने बताया कि पंकज काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनके लीवर पूरी तरह से खराब हो चुके थे। डॉक्टरों ने उनको नशे का सेवन करने से मना किया था। उसके बाद भी वह आए दिन नशे का सेवन करते थे। मृतक पंकज के शव के पास से पुलिस को कई शराब की बोतल मिली हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत नशे की वजह से हुई है।
विज्ञापन


एसी चलने की वजह से नहीं आई दुर्गंध
तीन दिन से पंकज का शव घर के अंदर पड़ा हुआ था। घर के अंदर लगे पंखे और एसी चलने की वजह से आसपास के रहने वाले लोगों को दुर्गंध नहीं आई। इसकी वजह से लोगों को शक नहीं हुआ कि आसपास कोई शव पड़ा हुआ है। थाना सेक्टर-31 प्रभारी बली राम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों और आगे की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें