फरीदाबाद के खोरी गांव में शराब के नशे में हंगामा कर रहे युवक को समझाने पर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। आरोपी ने लकड़ी और ईंट से हमला किया और मौके से फरार हो गया। मृतक होटल में सहायक के रूप में काम करता था।
फरीदाबाद के सूरजकुंड थाना क्षेत्र के खोरी गांव में शराब के नशे में हंगामा कर रहे युवक को शांत कराना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। युवक ने लकड़ी और ईंट से हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सतीश के रूप में हुई है, जो प्रह्लादपुर गांव स्थित एक होटल में सहायक के तौर पर काम करता था। खोरी गांव में राहुल नाम का युवक शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहा था। सतीश ने उसे समझाने की कोशिश की, जिससे वह और भड़क गया। आरोप है कि राहुल ने पास पड़ी लकड़ी और ईंट उठाकर सतीश पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।