फरीदाबाद। अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने पल्ला पावर हाउस के पास से एक युवक को 302 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विशाल (25) निवासी पटेल नगर झुग्गी सेक्टर-4 फरीदाबाद के रूप में हुई है। 11 नवंबर को एएसआई संजय सिंह अपनी टीम के साथ एनएचपीसी चौक के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि विशाल काले रंग की पॉलीथिन में गांजा लेकर पल्ला पावर हाउस के पास शराब ठेके के नजदीक खड़ा है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को काबू कर लिया। संवाद