फरीदाबाद। डबुआ कॉलोनी में घर के पास खड़ी गाड़ी चोरी होने का मामला सामने आया है। वाहन मालिक की शिकायत पर डबुआ थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डबुआ कॉलोनी निवासी रामकुमार ने बताया कि वह चालक का काम करता है। उसने छह नवंबर को गाड़ी बिंद्रा टेलर के सामने ईडब्ल्यूएस फ्लैट की दीवार के साथ खड़ी की थी। 10 नवंबर की सुबह करीब 7:30 बजे जब वह मौके पर पहुंचा तो गाड़ी गायब मिली। संवाद