संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। पैसों के लेनदेन में एक युवक के साथ दो आरोपियों ने मारपीट की वारदात को अंजाम दिया। थाना सिटी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बामनी खेड़ा पलवल निवासी राजकुमार ने बताया कि उनका किसी के साथ 3 लाख रुपये का लेनदेन है। वह पैसे नहीं दे पा रहे थे। 12 अप्रैल को वह कार में सवार होकर दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे से तिगांव पुल के रास्ते बल्लभगढ़ जा रहे थे। पुल के पास आरोपी राहुल और अप्रीत ने उनका रास्ता रोककर उनके ऊपर लाठी डंडे से हमला कर दिया। घटना में आरोपियों ने उनके हाथ और पैर पूरी तरह से तोड़ दिए। वहीं आरोपी उनको जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। थाना सिटी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।