फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कार की टक्कर का विरोध करने पर युवक से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। डबुआ थाना क्षेत्र में कार से बाइक में टक्कर मारने का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि विरोध करने पर कार सवार युवकों ने उसके साथ मारपीट कर दी। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। पुलिस को शिकायत दी गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।


डबुआ थाना पुलिस को दी शिकायत में अमित ने बताया कि वह मूलरूप से उत्तर प्रदेश का निवासी है और पिछले 12 वर्षों से बड़खल क्षेत्र में परिवार के साथ रह रहा है। वह एक निजी कंपनी में कार्यरत है। सोमवार रात काम खत्म करने के बाद वह अपने दोस्त के साथ बाइक पर कंपनी से बाहर निकला और पास की दुकान से सामान खरीद रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसी दौरान एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। विरोध करने पर सौरव नामक युवक ने बहस शुरू कर दी, जिसके बाद कार में सवार 3-4 अन्य युवक भी बाहर निकल आए और अमित के साथ मारपीट करने लगे। शोर सुनकर कंपनी के अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया, जिसके बाद आरोपी कार लेकर भाग गए। घायल युवक के हाथ में चोट आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें