फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कूड़ा फेंकने के विवाद में युवक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहोश होने के बाद आरोपियों ने उसे घर के बाहर फेंक दिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ की राजीव कॉलोनी पार्ट-2 में कूड़ा फेंकने को लेकर हुए विवाद में युवक को दो भाइयों ने घर के अंदर ले जाकर पीटा। मारपीट में युवक बेहोश हो गया, जिसके बाद आरोपियों ने उसे घर के बाहर फेंक दिया।
घायल युवक का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है और डॉक्टर ने उसे बयान देने के लिए अनफिट बताया है। घटना एक नवंबर को राजीव कॉलोनी पार्ट-2 में हुई। राजीव कॉलोनी निवासी कौशल्या देवी ने पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले संजीव और राजीव के बीच कूड़ा फेंकने को लेकर झगड़ा हो रहा था। दोनों एक-दूसरे को गाली-गलौज कर रहे थे। इस दौरान राजीव ने गली में ईंटें फेंकनी शुरू कर दीं। शोर सुनकर कौशल्या देवी के देवर संजय मौके पर पहुंचे। संजय ने दोनों भाइयों को ईंटें फेंकने से रोका। आरोप है कि इस पर संजीव और राजीव ने संजय के साथ झगड़ा शुरू कर दिया। वे संजय को जबरन अपने घर के अंदर ले गए और दरवाजा बंद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कौशल्या देवी और पड़ोसियों ने दरवाजा खुलवाने के लिए कई बार आवाज लगाई। हालांकि, दोनों भाइयों ने दरवाजा नहीं खोला। कुछ देर बाद आरोपियों ने संजय को पीटकर बेहोशी की हालत में घर के बाहर फेंक दिया। उन्होंने संजय को धमकी भी दी कि आज तो उसे छोड़ दिया है, अगली बार जान से मार देंगे। परिजन तुरंत घायल संजय को अस्पताल लेकर गए। संजय की मेडिकल रिपोर्ट में उसके शरीर पर दो चोटें दर्ज की गई हैं। डॉक्टर ने उसे बयान देने के लिए अनफिट बताया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने इस मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सेक्टर-58 थाना ने कौशल्या की शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की है। संजीव और राजीव के खिलाफ दो नवंबर को प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें