फरीदाबाद। सूरजकुंड थाना पुलिस ने नशीले पदार्थ एमडीएमए की तस्करी के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 126.96 ग्राम एमडीएमए बरामद करने का दावा किया है। आरोपी की पहचान संगम निवासी गांव दयालपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, सात अक्तूबर की रात एएसआई समसुद्दीन पुलिस टीम के साथ अनखीर चौक पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि संगम एमडीएमए बेचने और सप्लाई करने का काम करता है। वह नशीला पदार्थ लेकर एक शिक्षण संस्थान के पास बिक्री के लिए खड़ा है। पुलिस टीम मुखबिर को साथ लेकर अरावली इंटरनेशनल स्कूल, सूरजकुंड-अनखीर रोड के पास पहुंची। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। संवाद