फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 51.62 ग्राम हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
तावड़ू। जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तावडू सीआईए पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने 51.62 ग्राम हेरोइन सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत एक लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। इस संबंध में दो आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


16 फरवरी को थाना सदर तावडू क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि निजामपुर निवासी कामील उर्फ कमलू खोरी-रंगाला रोड पर हेरोइन बेचने के लिए आने वाला है। पुलिस खोरी-रंगाला रोड पर पहुंची, जहां एक युवक पुलिस वाहन को देखकर भागने लगा, जिसे तत्परता से काबू कर लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम कामील पुत्र इंदू निवासी निजामपुर, थाना सदर तावडू, जिला नूंह बताया। नियम अनुसार तलाशी के दौरान आरोपी की पैंट की जेब से एक पॉलिथीन बरामद हुई, जिसमें हेरोइन पाई गई। जिसका कुल वजन 51.62 ग्राम पाया गया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यह हेरोइन बिछोर निवासी अब्दुल रहीम से खरीदकर लाया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें