नूंह। पलवल से ड्यूटी के लिए गुरुग्राम जा रहे बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। मृतक परसोत्तम अपनी हीरो स्प्लेंडर से एक्सप्रेसवे पर खेड़ा खलीलपुर के पास पहुंचा था, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और फरार हो गया। घायल को एनएचएआई की एंबुलेंस से शहीद हसन खान मेवाती सरकारी मेडिकल कॉलेज नल्हड़ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस से मुकदमा दर्ज कर दोषी वाहन चालक की गिरफ्तारी और न्याय की मांग की है। संवाद