फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: डिवाइडर से टकराकर पलटी एसयूवी, लंदन से पीजी कर रही युवती की मौत

विज्ञापन
ग्रेटर फरीदाबाद में तेज गति से आ रही कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर टकराकर हुई क्षतिग्रस्त । संवाद
विज्ञापन
छुट्टियों में माता-पिता के पास आई थी, रविवार को बर्मिंघम लौटना था
विज्ञापन

युवती के साथ कार में मौजूद ग्राफिक्स डिजाइनर दोस्त निषम घायल
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। बीपीटीपी थाना क्षेत्र में सेक्टर-77 के पास शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार चला रही 23 साल की श्रेया अरोड़ा की मौत हो गई। कार में बगल की सीट पर बैठा युवती का दोस्त निषम गंभीर रूप से घायल हो गया। युवती बर्मिंघम से पीजी कर रही थी। उसे रविवार (15 मार्च) को वापस लौटना था। घायल युवक निषम पेशे से ग्राफिक्स डिजाइनर है।
सेक्टर-82 की पार्क ग्रेंड्यूरा सोसाइटी में रहने वाली श्रेया अरोड़ा कुछ दिन पहले ही छुट्टी के चलते फरीदाबाद में माता-पिता के पास आई थी। रविवार को वापस बर्मिंघम जाना था। इससे पहले अपने दोस्तों से मिल रही थी। शुक्रवार को वह अपनी महिंद्रा एक्सयूवी 500 कार से सेक्टर-8 इलाके में दोस्त निषम के पास गई थी। लौट वक्त निषम भी साथ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-77 के पास हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और अगला टायर भी निकल गया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर बीपीटीपी थाना पुलिस ने दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने श्रेया को मृत घोषित कर दिया। निषम का इलाज चल रहा है। शुक्रवार दोपहर युवती के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार के हवाले कर दिया गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि युवती के पिता निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। युवती के पिता विशाल अरोड़ा के बयान पर मामले में कार्रवाई की गई है। श्रेया के पिता ने पिता ने इसे हादसा बताया है। युवक निषम का इलाज चल रहा है। युवती ही हादसे के समय कार चला रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें