फरीदाबाद। मेवला महाराजपुर रेलवे फाटक के पास रविवार दोपहर ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, युवती रेलवे फाटक के पास से गुजर रही थी, तभी वह ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवती की पहचान और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। संवाद