फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: चाय की दुकान पर शराब पीने से रोका तो युवती और मां से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। सेक्टर-11 क्षेत्र की मिलाड कॉलोनी में चाय की दुकान पर शराब पीने से रोकने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि शराब पीने से मना करने पर दो युवकों ने पहले चाय की दुकान संचालिका के साथ मारपीट की कोशिश की। इसके बाद उसके घर में घुसकर उसकी बेटी के साथ मारपीट की और घर में तोड़फोड़ कर दी।
विज्ञापन

बेटी को बचाने पहुंची मां के साथ भी मारपीट की गई। घटना में मां-बेटी दोनों घायल हो गईं। मामले की शिकायत सेक्टर-11 चौकी पुलिस को दी गई है। महिला ने पुलिस को बताया कि वह न्यू टाउन संजय नगर, मिलाड कॉलोनी के पास रहती है और भवानी कंपनी के सामने चाय की दुकान चलाती है। घटना के समय वह अपनी दुकान पर बैठी थी। उसकी दुकान के पास ध्रुव उर्फ टिड्डा, उसका जीजा हिम्मत और एक अन्य व्यक्ति बैठकर शराब पी रहे थे। रानी ने उन्हें दुकान के पास शराब पीने से मना किया तो आरोप है कि ध्रुव ने उसे मारने के लिए ईंट उठा ली। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सेक्टर-11 चौकी में युवती के साथ मारपीट और दुकान पर लूटपाट की शिकायत मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें