फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: युवती ने पार्टनर के भाई और भाभी पर लगाया चोरी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। नाथूपुर में आपसी सहमति से रह रही युवती ने अपने पार्टनर के भाई और भाभी पर घर में चोरी करने का आरोप लगाया है। युवती की शिकायत पर सदर थाना की नाथूपुर चौकी ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला आगरा के कृष्णा कॉलोनी निवासी जानवी यादव ने पुलिस को बताया कि नाथूपुर स्थित विपुल हाउस के पास किराये के मकान में रहती है। वह पिछले छह साल से रोकेश के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही है। रविवार की रात को रोकेश का भाई सानूदार और उसकी पत्नी अलीशा उनके घर आए थे। अगले दिन सुबह जब उसने अलमारी चेक की तो उसमें रखे तीन लाख रुपये गायब मिले। युवती ने इस बारे में अपने पार्टनर को बताया कि वह टालमटोल करने लगा। इसके बाद युवती ने पार्टनर के भाई और भाभी पर शक जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस प्रवक्ता संदीप ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें