फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पपीते का दाम कम करने के लिए कहने पर युवक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पपीते का दाम कम करने के लिए कहने पर युवक की हत्या
विज्ञापन


ओल्ड फरीदाबाद थाना इलाके के सैयदवाड़ा में 10 दिसंबर काे हुई थी वारदात
बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान युवक ने सफदरजंग अस्पताल में तोड़ा दम


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पपीते का दाम कम करने के लिए कहने पर भड़के फल विक्रेता सुंदर ने साथियों संग घर जाकर ग्राहक की पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल सैयदवाड़ा निवासी रवि (34) ने बृहस्पतिवार रात इलाज के दौरान दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया। मामला ओल्ड फरीदाबाद थाना इलाके के सैयदवाड़ा का है। हत्या का केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 10 दिसंबर को रवि घर के पास ही लगने वाली रेहड़ी पर फल खरीदने गया था।
मृतक के पिता मदनलाल ने कहा कि पपीते के दाम कम करने को लेकर रवि का फल विक्रेता से विवाद हो गया। कुछ देर बाद सुंदर, मनोज व एक अन्य युवक ने घर पर हमला कर दिया। आरोपियों ने रवि के पेट और निजी अंगों पर गंभीर चोट मारी। बीच-बचाव के लिए आई उसकी पत्नी और बेटी को भी पीटा। आरोपी रवि को घर से खींचकर बाहर ले गए और अधमरा होने तक पीटते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर हालत में उसे बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। बृहस्पतिवार रात रवि की मौत हो गई। ओल्ड फरीदाबाद थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार का कहना है शिकायत मिलने पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया था। रवि की मौत के बाद हत्या की धारा जोड़ दी गई है। थाना पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच की टीमें भी आरोपियों को तलाश रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें