फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दुकानदार की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दुकानदार की हत्या
विज्ञापन

गांव तिलपत में हुई वारदात, मृतक की स्कूटी और नकदी भी ले गए आरोपी

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गांव तिलपत में बृहस्पतिवार रात अज्ञात बदमाशों ने चाय की दुकान चलाने वाले रमन (54) के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी।शुक्रवार सुबह खून से लथपथ उसका शव दुकान में मिला। आरोपी दुकान में खड़ी मृतक की स्कूटी और गल्ले में रखे रुपये भी ले गए। पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच कर रही है।
मूलरूप से पलवल के भिडूकी गांव निवासी रमन परिवार के साथ गांव तिलपत में रहता था। परिवार में पत्नी, बड़ा भाई लख्खी और छोटा भाई रघबीर भी परिवार के साथ गांव में ही रहता है। चचेरे भाई बिशन ने बताया कि रमन ने गांव के बाहर राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल के पास टीन शेड से एक छोटी सी दुकान बना रखी थी। वहां रमन चाय और अन्य सामान बेचता था। वह दुकान में ही सो जाता था। बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे भतीजा उसे खाना देकर आया था। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे गांव में रहने वाला सोहेल दुकान पर पहुंचा। गेट खेलने पर खून से लथपथ रमन का शव खाट पर पड़ा था और पास ही खून से सनी कुल्हाड़ी भी पड़ी हुई थी। सूचना मिलने पर पल्ला थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

-
आरोपियों ने पांच से छह बार किया वार

आरोपियों ने रमन को विरोध करने का मौका नहीं दिया। शव के ऊपर कंबल बिलकुल सही से रखा हुआ था। मृतक के सिर और गर्दन पर चोट के निशान हैं। आरोपियों ने पांच से छह बार कुल्हाड़ी से वार किया है। परिवार के लोगों ने बताया कि छोटे-मोटे काम के लिए रमन अपने साथ कुल्हाड़ी रखता था। बदमाश रमन का मोबाइल नहीं ले गए।
-
एक साल पहले किस्त पर ली थी स्कूटी
घटनास्थल से गायब स्कूटी रमन ने करीब एक साल पहले किस्त पर खरीदी थी। इसी से वह दुकान का सामान लाने ले जाने का काम करता था। अंदेशा है लूटपाट के इरादे से आए बदमाशों ने रमन की हत्या कर दी और स्कूटी व नकदी लेकर चले गए। परिजनों ने बताया कि रमन पहले तिलपत गांव में खेत ठेके पर लेकर खेती का काम करता था। करीब दो साल से उसने यहां चाय की दुकान खोल ली।
-
गुजरात की जेल में बंद है इकलौता बेटा
परिजनों ने बताया कि रमन पत्नी के साथ अकेला रहता था। उसका इकलौता बेटा राकेश किशोरी के अपहरण के आरोप में गुजरात की जेल में बंद है। पत्नी की तबीयत खराब रहने के कारण वह भी घर पर ही रहती है। ग्रामीणों का कहना है रमन की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी।
विज्ञापन


-
सुबह करीब 7:30 बजे सूचना पर डीसीपी सेंट्रल पूजा वशिष्ठ, एसीपी सेंट्रल राजीव कुमार, फॉरेंसिक टीम से डॉक्टर मनीषा, क्राइम ब्रांच डीएलएफ, सेक्टर-56 व सेंट्रल की टीम मौके पर पहुंची। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है। पल्ला थाना में हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। - सूबे सिंह, पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें