फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: युवक की हत्या कर शव फेंका, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। पल्ला थानाक्षेत्र के दुर्गा बिल्डर के पास एक युवक की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंक दिया। मृतक की पहचान ओम एन्क्लेव निवासी अफजल (22) के रूप में हुई है। वह सात जनवरी से लापता था। मृतक की बहन की शिकायत पर पुलिस ने एक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जामिया नगर ओखला नई दिल्ली निवासी नजमा ने नवीन नगर पुलिस चौकी को दी शिकायत में कहा कि रविवार शाम वह अपने मायके ओम एन्क्लेव अगवानपुर आई थी। शाम करीब साढ़े छह बजे अंजान नंबर से भाई अफजल के पास फोन आया। जिसे सुनकर भाई घर से बाहर चला गया। रात करीब 8 बजे नजमा के पति शादाब के नंबर पर फोन आया। फोन करने वाली महिला ने कहा कि दीपक और अफजल आपस में लड़ रहे हैं। आज मैं इसे नहीं छोडूंगी। ये कहकर महिला ने फोन काट दिया। उन्होंने भाई अफजल के नंबर पर फोन किया तो वह बंद था। इसके बाद नजमा रात को अपने ससुराल चली गई। दो दिन तक भाई के घर नहीं आने पर मंगलवार को उसने नवीन नगर पुलिस में भाई के गुमशुदा होने की सूचना दी। कुछ समय बात नवीन नगर चौकी से पुलिस कर्मी ने फाेन कर दुर्गा बिल्डर के पास आने के लिए कहा। वहां पहुंचने पर देखा अफजल का शव पड़ा हुआ था। महिला का आरोप है कि दीपक ने अपने साथियों के साथ मिलकर अफजल की हत्या की है। चौकी प्रभारी दिनेश का कहना है कि आरोपी व मृतक आपस में दोस्त हैं। केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें