नूंह। नूंह जिले के गांव छपैड़ा में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। महेंद्र सिंह अपने परिचित रामकेश गुर्जर को मोटरसाइकिल से घर ला रहे थे। सतपाल पंडित की होटल के पास खड़े होने के दौरान तेज रफ्तार क्रेटा कार ने लापरवाही से टक्कर मार दी, जिससे रामकेश गंभीर रूप से घायल हो गया और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। चालक वाहन सहित फरार हो गया। सूचना पर पुलिस और एम्बुलेंस पहुंची। घायल को पहले शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज नल्हड़ और बाद में मैक्स हॉस्पिटल, गुरुग्राम में भर्ती कराया गया, जहां उपचार जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद