फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए विशेष जागरूकता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
रासायनिक-मुक्त खेती से घटेगी लागत, बढ़ेगी आय और सुरक्षित रहेगा पर्यावरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा प्राकृतिक खेती योजना के अंतर्गत रासायनिक-मुक्त कृषि को प्रोत्साहित करने तथा किसानों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से जिले के सभी गांवों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य खेती की लागत को कम करना, मिट्टी के स्वास्थ्य में सुधार लाना तथा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है।
प्राकृतिक खेती में रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों का प्रयोग नहीं किया जाता। किसान गाय के गोबर एवं गौमूत्र से तैयार जैविक खाद का उपयोग कर शून्य लागत खेती की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। विभाग द्वारा जैविक खाद तैयार करने के लिए ड्रम खरीदने पर 3,000 रुपये तथा देसी गाय खरीदने पर प्रति किसान 30,000 रुपये की अनुदान राशि प्रदान की जा रही है। किसानों को योजना का अधिकतम लाभ दिलाने के लिए विभाग निरंतर प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण एवं तकनीकी मार्गदर्शन की सुविधा उपलब्ध
उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें जीवामृत, घनजीवामृत एवं बीजामृत तैयार करने की विधियों का प्रशिक्षण दिया जाता है। प्राकृतिक खेती अपनाने के इच्छुक किसानों को हमेटी, जींद तथा गुरुकुल, कुरुक्षेत्र के माध्यम से नि:शुल्क प्रशिक्षण भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें