फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: डेटिंग एप पर दोस्ती कर युवक को कार में बंधक बनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। डेटिंग एप पर दोस्ती के बाद तीन बदमाशों ने मोबाइल रिपेयरिंग दुकानदार को कार में बंधक बनाकर लूटपाट की। आरोपियों ने पीड़ित से दस हजार रुपये लूट लिए और चाकू दिखाकर फोन से 22,500 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए।
विज्ञापन

वारदात 26 सितंबर की है। खेड़ीपुल थाना पुलिस ने 12 अक्तूबर को प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि 26 सितंबर को डेटिंग एप पर एक युवक से बातचीत के बाद वह मिलने खेड़ीपुल पहुंचा। दोपहर करीब एक बजे आरोपी कार लेकर आया, जिसमें दो युवक पहले से सवार थे। उन्होंने उसे कार में बैठा लिया और रास्ते से एक अन्य साथी को भी साथ ले लिया। इसके बाद आरोपी उसे डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेसवे पर पलवल की ओर ले गए। एक्सप्रेसवे पर सुनसान जगह गाड़ी रोककर बदमाशों ने उसके हाथ गमछे से बांध दिए और मारपीट शुरू कर दी। चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपियों ने फोन का पासवर्ड और यूपीआई पिन पूछ लिया। पीड़ित ने डर के मारे दोस्तों से 22,500 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कराए, जिन्हें बदमाशों ने तुरंत अपने खातों में ट्रांसफर कर लिया। इसके बाद आरोपी उसे पुल के नीचे धक्का देकर भाग गए। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि लोकलाज के डर से पीड़ित ने देरी से शिकायत दी थी। प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें