फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: फ्लाइट टिकट बुक कराने के नाम पर दो लोगों से ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
धोखाधड़ी करने के आरोप में ट्रैवल कारोबारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। फ्लाइट टिकट बुक कराने के नाम पर फर्जी पीएनआर उपलब्ध कराकर दो लोगों से 9.02 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने उत्तराखंड के हल्द्वानी निवासी ट्रैवल कारोबारी राकेश बिष्ट के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के अनुसार दोनों शिकायतों की जांच के बाद प्रथम दृष्टया धोखाधड़ी और रकम के दुरुपयोग का मामला सामने आया।

सेक्टर-14 निवासी दीप चौधरी ने शिकायत में बताया कि उन्होंने 24 मई को अपनी पत्नी और बेटी के लिए दिल्ली से अमेरिका के सिएटल की राउंड ट्रिप टिकट बुक कराने के लिए राकेश बिष्ट से संपर्क किया था। इसके लिए उन्होंने अलग-अलग माध्यमों से कुल 4,20,283 रुपये का भुगतान किया। आरोपी ने उन्हें लुफ़्थान्सा की टिकट और पीएनआर उपलब्ध कराया। बाद में कतर एयरवेज की टिकट बुक कराने की सलाह देते हुए 15 दिन के भीतर टिकट रद्द करने पर पूरी रकम वापस मिलने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार 11 जून को कतर एयरवेज की टिकट रद्द कराने के बाद भी रकम वापस नहीं मिली। इसके बाद 19 जून को शिकायतकर्ता की बेटी ने लुफ़्थान्सा के पीएनआर ऑनलाइन जांचे तो वे कथित तौर पर फर्जी पाए गए। आरोप है कि आरोपी ने वास्तविक टिकट बुक किए बिना ही फर्जी टिकट और पीएनआर उपलब्ध कराए थे। बेटी के इंटरव्यू के लिए यात्रा जरूरी होने के कारण परिवार को तत्काल दूसरी जगह से महंगी टिकट बुक करानी पड़ी। दीप चौधरी का आरोप है कि इसके बाद आरोपी लगातार रकम लौटाने का आश्वासन देता रहा लेकिन भुगतान नहीं किया। इसी मामले में पुलिस के पास सेक्टर-14 निवासी विशाल गुप्ता की भी शिकायत पहुंची, जिसमें उनसे टिकट बुकिंग के नाम पर 4,82,520 रुपये लेने का आरोप लगाया गया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि थाना सेंट्रल ने दोनों शिकायतों की जांच के बाद धारा 316(2) और 318(4) बीएनएस के तहत बीस अगस्त को प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें