फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: होटल रिव्यू टास्क के बहाने युवक से 3.50 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। होटल रिव्यू टास्क के बहाने ठगों ने शहर के रहने वाले तरुण से संपर्क किया। बाद में शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर निवेश कराने लगे। लगभग 3 लाख 50 हजार रुपये निवेश करा लिए लेकिन रिफंड के दौरान और रुपये ट्रांसफर करने को कहने लगे। आरोपियों ने झांसा दिया कि आखिरी बार निवेश करने पर आपके रुपये दोगुने हो जाएंगे।
विज्ञापन


साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने मामले में ठगी की एफआईआर दर्ज की है। पुलिस को ये शिकायत सेक्टर-70 रायल हैरिटेज निवासी तरुण पाल सिंह ने दी है। कुछ दिन पहले इन्हें टेलीग्राम पर मैसेज आया जिसमें होटल रिव्यू व रैंकिंग की टास्क के बहाने रुपये कमाने का ऑफर दिया। संपर्क करने पर कहा गया कि हम अलग-अलग कंपनियों के शेयरों में निवेश करवाते हैं और उस पर काफी मुनाफा होता है। शुरू में 10 हजार रुपये निवेश किए तो बोले कि आपने गलती कर दी है। फिर 32632 रुपये निवेश कराए और कहा कि आपको ट्रेडिंग में मुनाफा हुआ है। इसे रिफंड करने के लिए एक ट्रांजेक्शन और करनी होगी तो आपके रुपये दोगुने हो जाएंगे। इसी तरह पीड़ित को झांसे में लेकर निवेश कराते रहे लेकिन रिफंड नहीं दिया। कुल 3 लाख 50 हजार 632 रुपये की ठगी का आरोप लगाया गया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम मामले में जांच कर आरोपियों की पहचान के प्रयास कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें