भीकम कॉलोनी की घटना, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। भीकम कॉलोनी निवासी 37 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर कर्ज के दबाव से परेशान होकर फंदा लगा ली। सूचना मिलने पर थाना सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार
मृतक की पहचान सुनील (37) के रूप में हुई है, जो अपने परिवार के साथ भीकम कॉलोनी में रहता था। गर्मी की छुट्टियों के कारण उसकी पत्नी ममता और बच्चे दिल्ली में अपने मायके गए हुए थे। उनकी पत्नी ने बताया कि सुनील ने कई लोगों से कर्ज ले रखा था और वह लंबे समय से आर्थिक परेशानियों से जूझ रहा था।
बताया जा रहा है कि बुधवार रात उसने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।