फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: युवक ने विवाहित महिला के सामने किया फांसी लगाने का प्रयास, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
-शादी का दबाव बनाने को लेकर दोनों में हुआ था विवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एनआईटी-5 क्षेत्र स्थित एक होटल में शुक्रवार को 22 वर्षीय युवक ने होटल के कमरे के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। युवक एक विवाहित महिला के साथ होटल में पहुंचा था, जहां दोनों के बीच शादी की बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद युवक ने आत्महत्या का प्रयास किया। सूचना मिलते ही एनआईटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया।


जानकारी के अनुसार, आत्महत्या का प्रयास करने वाले युवक की पहचान 22 वर्षीय मुरारी के रूप में हुई है। वह मूलरूप से बिहार का निवासी है और वर्तमान में दिल्ली के लक्ष्मी नगर में रहता है। होटल में उसके साथ मौजूद महिला बल्लभगढ़ के सेक्टर-3 की रहने वाली है। महिला ने बताया कि वह भी मूल रूप से बिहार की रहने वाली है, शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है। दोनों पिछले करीब ढाई साल से एक-दूसरे को जानते हैं और निजी कंपनियों में नौकरी करते हैं। महिला के अनुसार, युवक काफी समय से उस पर शादी करने का दबाव बना रहा था। इसी विषय पर बातचीत करने के लिए दोनों होटल में मिले थे।
विज्ञापन


वजन अधिक होने के कारण टूटी चुन्नी
फंदा युवक के गले में फंस गया था, लेकिन वजन अधिक होने के कारण चुन्नी टूट गई और युवक नीचे जमीन पर गिर पड़ा। गिरने से उसे चोट भी आई। घटना के बाद घबराई महिला ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एनआईटी थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और युवक को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत गंभीर होने के कारण उसे दिल्ली के अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने युवक के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि एनआईटी थाना कि पुलिस को होटल के अंदर युवक द्वारा फांसी लगाने की सूचना मिली थी। टीम मौके पर पहुंची तो युवक कमरे के अंदर जमीन पर घायल अवस्था में पड़ा मिला। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे दिल्ली रेफर कर दिया। उन्होंने बताया कि युवक होटल में एक महिला के साथ आया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें